आर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट ने पटियाचोरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

भिकियासैण/स्याल्दे। आर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे के द्वारा केदार के पटियाचौरा गांव मे एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 220 लोगो का निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 80 लोगों की निःशुल्क समस्त खून की जांच की गई, और कुछ जरुरतमंद लोगो का ईसीजी किया गया।

इसी के साथ ही 70 लोगो की आंखों की जांच की गई, और नजदीक के चश्मे निःशुल्क प्रदान किये। कुछ लोगो को मोतियाबिंद की शिकायत मिली उनका ऑपरेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क किया जाएगा, और ट्रस्ट द्वारा सभी को दवाईयां निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में चामुंडा अस्पताल काशीपुर के डॉक्टर की टीम मौजूद रही। क्षेत्र के समाजसेवी तारा दत्त शर्मा, जीवन गौड़, रोहित जोशी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सनवाल द्वारा बताया गया, कि उनका उद्देश्य अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की है, जिससे गरीब और जरुरतमंद लोगों को परेशान नहीं होना पड़े और लोगो से ट्रस्ट के साथ जुड़ने की अपील भी की ।




