स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर चौखुटिया में रैली, संगठनों ने किया प्रदर्शन।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी घोषित किए जाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया बाजार में स्थाई राजधानी गैरसैंण के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने नारेबाजी के साथ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के उपरांत रामगंगा आरती घाट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हिमालयी राज्य के रुप में मांगा गया था और राज्य आंदोलन के दौरान से ही गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग उठती रही है, लेकिन राज्य स्थापना के ढाई दशक बाद भी इसे स्थाई राजधानी घोषित नहीं किया गया है।
वक्ताओं ने इसे राज्य आंदोलन में शहादत देने वाले आंदोलनकारियों का अपमान बताते हुए कहा कि अब राजधानी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
इस अवसर पर स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी, राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति अध्यक्ष परमानंद, भगवत सिंह रावत, जगदीश महगाई, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, दीपा देवी, कमला देवी, मोहनी देवी, भुवन कठायत, एडवोकेट अशोक कुमार, विपिन शर्मा, वरुण चंदोला, कुलदीप अग्रवाल, मोहित चंद्रा, हर्षित मिश्रा, अनिल बहुगुणा, राजकिशोर बिष्ट, पार्थ रतूड़ी, दान सिंह, जयपाल सिंह रावत, अवतार सिंह पुंडीर, मदन कुमंया, नारायण सिंह बिष्ट, हीरा पटवाल, बचे सिंह, पप्पू बिष्ट, महेंद्र बेड़ियां, खीम सिंह मेहरा, खुशाल सिंह अटवाल, राधा बल्लभ पालीवाल, आनंद राम, दयासागर देवतल्ला, खुशाल सिंह, पूर्व सैनिक मुकेश पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



