दर्जनो गांवो में रामगंगा – चमड़खान पेयजल योजना दम तोड़ती आई नजर।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में गर्मी लगातार बढ़ रही है, पेयजल व्यवस्था दिन प्रतिदिन गाँवो में चरमरा रही है, लेकिन पेयजल विभाग नाकाम शाबित हो रहा है। विकासखंड भिकियासैंण के दर्जनों गांवो में हर घर नल, हर घर जल की योजना दम तोड़ने लगी है। रामगंगा – चमड़खान पेयजल योजना से सैकड़ों गाँवो को पेयजल मुहैया करने वाली योजना आज हफ्ता – पन्द्रह दिन में पेयजल आपूर्ति कर रही हैं। विकासखंड के सिनौड़ा, सोली, नौघरिया, धनोली, हरनोली, पन्तगाव, थौली, पाली, गंगोडा, गैरगाव, राजगाँव आदि दर्जनो गाँवो में रामगंगा – चमड़खान पेयजल योजना की आपूर्ति दम तोड़ती नजर आ रही है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से इस योजना से पेयजल सुचारु करने की मांग की है।



