होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया खुलासा।

शादी समारोह में शामिल होने आई महिला ने डायमंड व सोने के आभूषण किए थे चोरी, आरोपी गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल)। दिनांक 05 फरवरी 2026 को कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से रेड रुफ इन होटल, ढेला (कमरा संख्या 109) से एक महिला का मंगलसूत्र एवं कान के कुंडल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई।

इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल, निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 34/26, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जाँच शुरु की गई।

पुलिस टीम ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने आई एक संदिग्ध महिला की पहचान हुई। पूछताछ के दौरान महिला शुभांगी पाण्डे पत्नी चन्द्र शेखर पाण्डे, निवासी वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्ता के बैग से चोरी किए गए आभूषण बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता:
शुभांगी पाण्डे पत्नी चन्द्र शेखर पाण्डे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल

बरामदगी में:
● एक सोने व डायमंड का मंगलसूत्र
● सोने व डायमंड का एक कान का टॉप्स
● ₹3,520/- नगद

चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹7,50,000/- आंकी गई है, जिसमें से लगभग ₹6,75,000/- मूल्य का सामान पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक राजकुमारी
● कांस्टेबल संजय सिंह
● महिला कांस्टेबल उमा मौर्या शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *