कोतवाली रानीखेत व थाना देघाट ने नशे में दोपहिया वाहन दौड़ा रहे 3 लापरवाह चालकों को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। कोतवाली रानीखेत व थाना देघाट ने नशे मे दोपहिया वाहन दौड़ा रहे 3 लापरवाह चालक को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ.नि. यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलड, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग व मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम द्वारा वलना रेन्ज पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01C5256 स्कूटी चालक सूरज सिंह मेहरा निवासी मंगचौड़ा रानीखेत व वाहन संख्या UK01B8912 बुलट चालक सचिन सिंह निवासी मजखाली द्वारा शराब में नशे में हल्ला-गुल्ला कर दोपहिया वाहन चलाते हुए पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया।

वहीं थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा कोटशारी बैण्ड स्याल्दे रोड पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK14F9827 स्पलेंडर मोटरसाइकिल चालक संजीव तोमर निवासी ठाकुरपुर रायवाला जिला देहरादून द्वारा शराब में नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *