रानीखेत टाइम्स के सम्पादक जगदीश चन्द्र तिवारी का हुआ निधन, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया शोक।
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने रानीखेत टाइम्स के संपादक जगदीश चंद्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से शोक संतृप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने भी दिवंगत स्वर्गीय जगदीश चंद्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। वहीं क्षेत्र के सभी पत्रकारों, राजनैतिक दलों व गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























