रावण ने किया सीता का हरण।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे की ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर में आयोजित रामलीला के षष्ठम दिवस का शुभारंभ अमित चन्द्र पाल द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
रामलीला के छठे दिन का मुख्य आकर्षण सूपर्णखा द्वारा राम-लक्ष्मण को रिझाने हेतु नृत्य व संवाद, खर–दूषण–त्रिसरा संवाद, रावण द्वारा सीता हरण तथा सीता वियोग में राम का व्याकुल होना रहा, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
सूपर्णखा की भूमिका में पायल, राम की भूमिका में नैना मयाल, लक्ष्मण की भूमिका में साक्षी भिरकनी, सीता की भूमिका में पूजा बंगारी, खर की भूमिका में प्रियांशु बंगारी, दूषण की भूमिका में आयुष विष्ट, त्रिसरा की भूमिका में सचिन पंचोली तथा रावण की भूमिका कुन्दन मेहता एवं विरेन्द्र रावत द्वारा सुंदर मंचन किया गया।
रामलीला के आयोजन में ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, कलावती पालीवाल, जानकी देवी पालीवाल, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, मधुली देवी भिरकनी, कंचन पाण्डे आदि का सहयोग रहा।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










