बनभूलपुरा दंगों के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के नाम नुकसान का वसूली नोटिस, 2 करोड़ 44 लाख की करेगा भरपाई।

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम के नुकसान का आकलन कर भरपाई के लिए नोटिस।

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा मलिक के बगीचा नामक स्थान पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी, इस दौरान पत्थरबाजी आगजनी तोड़फोड़ और दंगे में नगर निगम का भारी नुकसान हुआ, दर्जनों गाड़ियां जला दी गई।

इस पर नुकसान की भरपाई दंगाइयों से वसूलने के आदेश के बाद नगर निगम ने आकलन बनाते हुए अब्दुल मलिक को वसूली का नोटिस जारी किया है, जिसमें 2 करोड़ 44 लाख 52 हजार 500 रुपए का वसूली नोटिस जारी है। इस नुकसान के रकम की भरपाई बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से की जाएगी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *