एम. बी. पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रारंभ, प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल 24 मई से 30 जून तक रहेगा खुला।

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी विश्वविद्यालय नैनीताल से सम्बद्ध एम. बी. पी. जी. कॉलेज हल्द्वानी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया दिनांक 24 मई 2025 से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं https://ukadmission.samarth.ac.in पोर्टल के माध्यम से 30 जून 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया को दो चरणों में पूर्ण करना अनिवार्य है-
1- प्रथम चरण में छात्र-छात्राएं अपनी स्वयं की ईमेल और मोबाइल नंबर से पोर्टल पर पंजीकरण करेंगे, प्रोफाइल भरेंगे और ₹50/- पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करेंगे।
2- द्वितीय चरण में 1 जून से 30 जून 2025 के बीच पोर्टल पर लॉगिन करके छात्र महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और विषयों का चयन (अधिकतम 10 विकल्प) करेंगे तथा फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन. एस. बनकोटी ने बताया कि दोनों चरणों को पूरा करने के पश्चात मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों की सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को प्रवेश के समय मूल प्रमाणपत्र, टी. सी. (ट्रांसफर सर्टिफिकेट), सी. सी. एवं माइग्रेशन आदि दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

प्रवेश प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने विशेष आग्रह किया है कि छात्र पंजीकरण के समय केवल अपनी ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें, जिससे भविष्य में प्रवेश से संबंधित सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी संकायों – कला, वाणिज्य, विज्ञान के साथ बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, योग, तथा डिप्लोमा इन इंटीरियर डेकोरेशन में भी इसी पोर्टल के माध्यम से प्रवेश होगा।

छात्र अधिक जानकारी के लिए दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के मध्य अपने अभिभावकों के साथ महाविद्यालय के प्रवेश कक्ष संख्या 85 में संपर्क कर सकते हैं, या डॉ. नवल किशोर लोहनी (मो. 9760388538) से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण –
केवल मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी ही प्रवेश के पात्र होंगे। सभी विद्यार्थी समय पर दोनों चरणों की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि कोई छात्र प्रवेश से वंचित न रह जाए।

प्राचार्य,
एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल)
वेबसाइट: www.mbgpgcollege.org | संपर्क: 05946-222017
इस सूचना को अन्य इच्छुक विद्यार्थियों तक भी अवश्य पहुँचाएं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *