डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में ‘अर्थशास्त्र सिद्धांत और व्यवहार’ पुस्तक का विमोचन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला सक्सेना द्वारा अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विश्वनाथ पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘अर्थशास्त्र सिद्धांत और व्यवहार’ का विधिवत विमोचन किया गया।

पुस्तक के लेखक डॉ. विश्वनाथ पाण्डेय ने बताया कि यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नवीन पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह पुस्तक न केवल महाविद्यालयी विद्यार्थियों के लिए सहायक होगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

डॉ. पाण्डेय ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह पुस्तक Flipkart और Amazon जैसे प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराई गई है।

विमोचन के इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ ने डॉ. पाण्डेय को उनकी इस अकादमिक उपलब्धि पर बधाई दी तथा पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्या प्रो. शर्मिला सक्सेना ने डॉ. पाण्डेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *