गणतंत्र दिवस पर तहसील भिकियासैंण में गरिमामय समारोह, ध्वजारोहण एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील भिकियासैंण में उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार भिकियासैंण, पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन भिकियासैंण के जिलाध्यक्ष तारादत्त शर्मा, बालम नाथ सहित संगठन के 14 अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही भिकियासैंण निवासी जीत सिंह, जिन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए हैं, तथा शहीदों की वीरांगनाएँ उमा देवी पत्नी बालम सिंह एवं उमा मनराल पत्नी अर्जुन सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड आंदोलनकारी देव गिरी, रमेश किरौला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित हरिदत्त नैनवाल, एडवोकेट नरेश अग्रवाल, मुकेश रौथाण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान रमेश किरौला एवं निखिल त्यागी को बीएलओ सुपरवाइजर के रुप में तथा हेमा मनराल को बीएलओ के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय कार्यों के तत्पर एवं निष्ठापूर्वक संपादन के लिए दीप चंद्र तिवारी (रजिस्ट्रार कानूनगो), कमल आर्या (राजस्व उपनिरीक्षक भिकियासैंण) एवं गिरीश आर्या (राजस्व उपनिरीक्षक भरसोली) को प्रमाण पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं एकता के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि शाह, नाजिर राजेन्द्र पंत, भूपेन्द्र अधिकारी, प्रकाश चंद्र, दिव्या, सुरेन्द्र कुमार सहित समस्त तहसील स्टाफ, ट्रेजरी स्टाफ, पुलिस स्टाफ अधिवक्ता एवं अरायजनवीस उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *