क्षेत्र में पेयजल, विद्युत की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासी हुए लामबन्द, 19 जून से क्रमिक अनशन शुरु।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर जन सुरक्षा व विकास समिति तल्ला दौरा की आज सोमवार को बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय समस्या मुख्य रुप से पेयजल आपूर्ति व विद्युत के साथ ही लोनिवि विभाग को लेकर की गई थी। बैठक में अधिकारियों के ढुलयुल रवैयै से नाराज ग्रामीणों ने जल निगम नौला, जल संस्थान मासी, विद्युत वितरण खण्ड भिकियासैंण काफी नाराज है, इसी के चलते अब 19 जून से क्रमिक अनशन करने का निर्णय ले लिया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित रावत, जगदीश घुघत्याल, हेमा नेगी, मनोज भाकुनी, योगेश घुघत्याल आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



