राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व उपनिरीक्षकों ने किया दो दिवसीय कार्य बहिष्कार।

भिकियासैंण। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने आज मंगलवार से दो दिन तक कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को देने और अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने के लिए लैपटॉप, इंटरनेट के लिए डाटा पैक देने की मांग की। इधर पटवारियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से जाति, स्थाई समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाने, भूमि सर्वे, सीमांकन का काम प्रभावित रहा। आज कार्य बहिष्कार राजस्व निरीक्षक चौकी मे धरना-प्रदर्शन किया गया, कल बुधवार को तहसील मुख्यालय भिकियासैंण में किया जाएगा। इस मौके पर निरीक्षक हरकिशन, राजस्व उप निरीक्षक संघ अध्यक्ष संजय कुमार, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश देवतुल्ला, महेश प्रशाद, सचिन कुमार, विनय भट्ट, वीरेन्द्र मेहरा, प्रियम, निखिल त्यागी, पंकज बिष्ट, जमुना राणा आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *