एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान है जारी।

अल्मोड़ा। थाना लमगड़ा, सल्ट व चौखुटिया पुलिस ने अपने – अपने क्षेत्र में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र – छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में “34 वां सड़क सुरक्षा माह” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

इस क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत व चौखुटिया पुलिस के उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय सभी सुरक्षा मापदंडों व यातायात नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए। सड़क दुर्घटना से प्रत्येक दिन कई लोगों की जानें जाती है, व अधिकांश घटनाएं चालक के यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल देकर भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनने, रैश ड्राइविंग नहीं करने के संबंध में जागरुक किया गया, और यातायात नियमों व संकेतों/चिन्हों से सम्बन्धित जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गये। थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा जीआईसी बुंगीधार में सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र – छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया। सभी से यातायात नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाने, ओवर स्पीड मे न चलने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से वाहन न चलाने की अपील की गयी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *