सल्ट पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान चिमटाखाल तिराहे बस स्टॉप पर एक व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाबमार्का बरामद होने पर अभियुक्त पिंटू को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पिंटू उम्र 33 वर्ष पुत्र केहर सिंह निवासी राजपुर थाना रामनगर नैनीताल है।

थाना सल्ट पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि0. लखविन्दर सिंह
2- कानि. विपिन पांथरी
3- कानि. श्री रवि प्रताप
4- कानि. श्री हेमन्त मनराल शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *