सल्ट पुलिस ने स्पलेंडर बाइक में तस्करी कर रहे 2 युवकों को 7 किलो 660 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने बाइक से तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को 7 किलो 660 ग्राम गाँजे के साथ गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक तिराहा डोटियाल रोड सल्ट पर मोटरसाइकिल स्पलेंडर न. UK19B1409 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों मे गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत के प्लास्टिक के कट्टे में कुल 7 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त गौरव सिंह नेगी व सागर सिंह रावत को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे, उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –
1- गौरव सिंह नेगी पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी जोगीपुरा थाना रामनगर जिला नैनीताल
2- सागर सिंह रावत पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी उपरोक्त है।
पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद
2- हे.कानि. संजू कुमार
3- कानि. श्री प्रमोद ध्यानी शामिल है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







