सल्ट पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार रामपुर के दो तस्करों को 4 लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ किया गिरफ्तार, बाइक सीज।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के उद्देश्य से लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध रुप से गांजा, चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में विगत बुधवार को सल्ट पुलिस टीम द्वारा डोटियाल के पास यात्री प्रतीक्षालय के समीप चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP22BH5276 में सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 16.835 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 4,20,875/- रुपये आंकी गई है।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु.अ.स. 02/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गांजा डोटियाल से रामपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- मुनाजिर पुत्र तौफिक अहमद, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर
2- शहनशाह पुत्र जुम्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर
पुलिस टीम में:
● अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह
● हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह
● हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार
● कांस्टेबल हेमन्त मनराल शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










