थाना सल्ट पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल किया बरामद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना सल्ट पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बरामद कर मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया है।

एक माह पूर्व थाना सल्ट में एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह एवं कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विगत गुरुवार को गुमशुदा मोबाइल फोन को सल्ट क्षेत्र से बरामद किया गया।

बरामद मोबाइल फोन को उसके स्वामी गोपाल सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी ग्राम कटरिया, बांगीधार, सल्ट को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *