थाना सल्ट पुलिस ने 1 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना सल्ट पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से प्राप्त वारंट फौ. वाद संख्या 43/2024 धारा 447/506/34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम रुडौली, सल्ट जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज सोमवार को चित्तौड़खाल, सल्ट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी थाना सल्ट
2- अपर उ.नि. दीवान सिंह बिष्ट
3- कानि. विनोद कुमार
4- होमगार्ड श्याम सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *