थाना सल्ट पुलिस ने 1 वारंटी को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। थाना सल्ट पुलिस ने 1 वांरटी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को फौ. बाद संख्या 81/2024 धारा 279/338/337/427 भा.द.वि. से संबंधित वारंटी अभियुक्त पवन नौलखा उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र श्याम बीर सिंह निवासी ग्राम जटवार नगर इग्लास थाना इग्लास जनपद अलीगढ़ उ.प्र को उसके घर जटवार नगर इग्लास अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

सल्ट पुलिस टीम में –
1- अपर उप.नि. लखविन्दर सिंह
2- हेड कानि. कपिल कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *