थाना सल्ट ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस सहयोगी साथी होमगार्ड को दी विदाई।

भिकियासैंण। थाना सल्ट में पुलिस सहयोगी साथी होमगार्ड को भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा थाने पर विभिन्न ड्यूटियों का कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने वाले होमगार्ड आनंद सिंह के सेवानिवृत होने के अवसर पर थाना परिसर में सल्ट पुलिस बल व होमगार्ड जवानों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विभिन्न पुलिस ड्यूटियों के सहयोगी होमगार्ड साथी द्वारा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किए गए कार्यो की सराहना की गई। होमगार्ड साथी के सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हों शुभकामनाएं देते हुए फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, उपहार भेंट कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *