थाना सल्ट पुलिस ने पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सहित विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में दी जानकारी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने क्षेत्र के पॉलिटेक्निक में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा व अन्य से संबंधित पहलुओं पर जागरुक किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के थाना, चौकी प्रभारियों को स्कूलों, काॅलेजों, नगर, कस्बा, ग्रामीण क्षेत्रों में “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में उप.नि. सरोज कम्बोज मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट के छात्राओं को साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, यातायात के नियमों एवं नवीन कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसके अतिरिक्त डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, एवं आपदा हेल्पलाइन नम्बर 1070 के संबंध में भी जानकारियां देकर जागरुक किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल









