सल्ट पुलिस की जागरुकता पाठशाला: छात्रों को सुरक्षा, साइबर क्राइम और कानूनों की दी जानकारी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के कोतवाली, थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक, सल्ट में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्कूली स्टाफ को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों व भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारियां देकर, नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए छात्रों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही नशे से संबंधित किसी भी गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाइल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में प्रचलित अभियानों के तहत बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजदूर नहीं रखने हेतु भी जागरुक कर आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *