प्रतिभा दिवस मेले की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में सल्ट का सराहनीय प्रदर्शन।

सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद स्तर पर आयोजित प्रतिभा दिवस कार्यक्रम में विकासखंड सल्ट के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल से कक्षा एक एवं दो स्तर पर आयोजित भाषायी गतिविधि में अनमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गणितीय गतिविधि में आयुष शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा तीन से पाँच स्तर की गणितीय गतिविधि में अनुज रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेल एवं क्रीड़ा गतिविधि में श्रीयांश रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैराला के छात्र जय ने भाषायी गतिविधि में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धा व्यायाम प्रतियोगिता में जय, ऋषभ, विशाल, आयुष और कुणाल की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने प्रतियोगिता में मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों नागेंद्र चौहान एवं विमला ढोढियाल सहित सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *