राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में “हिमालय बचाओ” शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के द्वारा हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र में सर्वप्रथम हिमालय बचाओ, पर्यावरण बचाओ, जनजीवन बचाओ आदि नारों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय के निर्देशन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ एवं हिमालय बचाओ आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर डी. सी. पांडे एवं डॉक्टर भारती बहुगुणा के दिशा-निर्देशन में सभी स्वयंसेवियो को डॉ. अर्चना जोशी द्वारा हिमालय बचाओ शपथ दिलाई गई।
सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किरण जोशी एवं डॉक्टर गौरव जोशी द्वारा संबंधित विषय पर स्वयंसेवियो एवं छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल योगदान दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डाॅ. बुशरा मतीन, डॉ. आशीष, डॉ. कंचन, डॉ. बसंत बल्लभ नेगी, डॉ. भुवन मठपाल, डॉ. रीमा आर्य, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. भारती, डॉ. सुरेश चंद्र जोशी सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल






















