जिला अल्मोड़ा में 2 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, देखें आदेश।
अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 2 जुलाई से 4 जुलाई 2024 तक कुमाऊं के अन्य जिलों के साथ-साथ अल्मोड़ा जनपद में भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशानुसार दिनांक 2 जुलाई 2024 को जनपद के सभी शासकीय/अशासकीय, अर्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों का अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि उक्त विद्यालयों में समस्त स्टाफ उपस्थित रहेंगे।



