राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत समग्र माध्यमिक स्तर के लिए विकासखंड खटीमा के विज्ञान क्विज 2024-25 का आयोजन हुआ संपन्न।
उधम सिंह नगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत समग्र शिक्षा उधम सिंह नगर द्वारा प्रायोजित विज्ञान क्विज 2024 का आयोजन 14-15 अक्टूबर 2024 को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रमोद कुमार पाण्डेय, अतिथि प्रभुनाथ सिंह (प्रिन्सिपल राजकीय पॉलीटेक्निक खटीमा), अजय मेहता (प्रबन्धक एस्टर ईस्टर इंडस्ट्री, चारुबेटा) की उपस्थिति में स्क्रीनिंग राउंड से हुई। विज्ञान समन्वयक निर्मल कुमार न्योलिया ने आविष्कार अभियान के प्रमुख उद्देश्य सामने रखें।

इस विज्ञान क्विज में प्रत्येक राजकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के तीन बच्चों की टीम को सम्मिलित किया गया था, जिसमें 19 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग सुनिश्चित किया गया। एक्सटेम्पोर, बहुविकल्पीय, दृश्य चित्रण, विडियो, टॉपिक, समस्या समाधान, रैपिड फायर तथा बजर राउंड के माध्यम से 5 विद्यालयों के बच्चों ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। अंतिम राउंड के लिए तीन टीमें चुनी गई। सम्पूर्ण क्विज का संचालन रत्नाकर पाण्डेय ने अदिति वर्मा, मेघा जोशी, ममता सोरारी तथा महेश चंद्र भट्ट के सहयोग से किया। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रेरित इस कार्यक्रम का अनुश्रवण फाउंडेशन के नीरज जोशी, सुधीर सेठी, भारती शर्मा, मिलन, सुधा शर्मा तथा किरण द्वारा किया गया।
परिणाम –
प्रथम टीम- अर्शदीप कौर (कक्षा 11), साक्षी मिश्रा (कक्षा 11), अनोखी (कक्षा 9) राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा।
द्वितीय टीम- मो. रेहान (कक्षा 10), मो. अब्बास (कक्षा 10), अयान (कक्षा 12) पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारु राजकीय इंटर मीडिएट कॉलेज खटीमा।
तृतीय टीम- मुस्कान पाल (कक्षा 12), दीपिका राणा (कक्षा 11), तमन्ना (कक्षा 10) राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटीमा।
चतुर्थ टीम- जय विश्वकर्मा (कक्षा 12), अंजलि नेगी (कक्षा 12), हिमानी राणा (कक्षा 12) रा.इ.का. झनकट।
पंचम टीम- पूजा बिष्ट (कक्षा 12), भूमिका (कक्षा 12), यशपाल (कक्षा 12) रा.इ.का. बग्घा।

अन्य प्रतिभागी विद्यालय रा.इ.का. बघ्घा, जी. बी. पंत इंटर कॉलेज चकरपुर, आदर्श शिक्षा निकेतन अलावरदी, रा.उ.मा.वि. सरपुरा, रा.उ.मा.वि. बगुलिया, रा.बा.इ.का. खटीमा, रा.इ.का. सैजना, रा.उ.मा.वि. सिसईया, रा.इ.का. प्रतापपुर, रा.उ.मा.वि. बिगराबाग आचार्य नरेंद्र देव, रा.उ.मा.वि. संतना, रा.इ.का. चारु बेटा तथा सैंट पैट्रिक इंटर कॉलेज पोलीगंज रहे। समापन सत्र में प्राचार्य प्रमोद कुमार पाण्डेय तथा अतिथियों के माध्यम से सभी बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र तथा प्रथम पाँच टीमों को समग्र शिक्षा मेडल व एआईफएफ मेमेंटों प्रदान किए गए। इस दौरान आलोक, जवाहर पटेल, मनोज गुणवंत, हरीश आर्या, डॉ. ए. के. सिंह, दीपिका, पिंकी सिंह, बबीता सिंह, दीपा बिष्ट, सर्वजीत गुप्ता, हौशीला प्रशाद, योगेंद्र सिंह, ललित जोशी, कमला जोशी, स्मृति मण्डल, अनिल राठोर, पूजा भट्ट, दीन दयाल, रवीद्र सिंह, महेंद्र राणा, कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, एकता रस्तोगी, ललित मोहन जोशी, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, मोहित ओली, पावन कुमार, अमी परवेज़, राजनारायण सिंह, प्रीति कोहली, मीनू खेतवाल, बबीता विश्वकर्मा, पावन जौहरी आदि उपस्थित रहे।



