शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण किया गया विकसित।

खटीमा। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरिया मझोला, खटीमा में शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन द्वारा विज्ञान वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10वीं के करीब 100 छात्रों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप ने छात्रों को विज्ञान में गहराई से समझाने का मौका दिया। संस्था द्वारा विज्ञान के चौदह प्रयोग छात्रों के बीच करवाए गए, साथ ही संस्था सचिव विनय जोशी द्वारा 9वीं और 10वीं के छात्रों के साथ वार्ता के दौरान विज्ञान की विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में बताया, जिसमें मुख्य राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, इंस्पायर अवार्ड, विज्ञान महोत्सव और विज्ञान संगोष्ठी थी।

वर्कशॉप में विज्ञानिक प्रयोगों, डेमोंस्ट्रेशन्स, और व्याख्यानों का आयोजन किया गया। यहां पर छात्रों को विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझाया गया, और छात्रों द्वारा विभिन्न प्रयोगों में सक्रिय भाग लिया गया। प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप पाण्डेय द्वारा समाज में विज्ञान की जरुरतों पर बात रखते हुए संस्था का आभार किया गया।

छात्रों ने इस अवसर पर अपने विज्ञानिक रुचि को विकसित करने का अवसर पाया, जिससे उनकी विज्ञान में रुचि और समझ बढ़ी। विज्ञान वर्कशॉप ने छात्रों को नए विज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञान की वृद्धि का मार्ग प्रदान किया। शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन से सचिव विनय जोशी, हर्षित समंत और सुमित पाण्डेय कार्यशाला में मौजूद थे। विद्यालय के प्रधान महेंद्र प्रताप पाण्डेय, विज्ञान शिक्षक सरस्वती पाल, तारावती जी, सादो सिंह, मनोज चनियाल, ललित मोहन कापड़ी, रतन सिंह राना, रेनू उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यशाला संस्था के सलाहकार निर्मल कुमार निओलिया तथा सत्यम चौरसिया के निर्देशन में संपन्न हुई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *