मुख्यमंत्री धामी के जनपद भ्रमण को लेकर SSP नैनीताल की अहम गोष्ठी।

प्रभावी एक्सेस कंट्रोल, सुदृढ़ सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश।

हल्द्वानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के दिनांक 28 फरवरी 2026 को जनपद नैनीताल में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज शुक्रवार सायं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर सख्त निर्देश जारी किए गए —
● सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़भाड़ न होने देने हेतु पुलिस बल की तैनाती।
● हेलीपैड क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश।
● सभी मार्गों पर सुचारु यातायात सुनिश्चित करने तथा आवश्यक रुट डायवर्जन के निर्देश।
● वीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रभावी भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु टीमों को तैयार रहने के निर्देश।
● प्रभावी एक्सेस कंट्रोल एवं यातायात डायवर्जन हेतु स्लाइडिंग बैरियर की उपयोगिता पर विशेष फोकस।
● सोशल मीडिया एवं मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध/अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश।
● कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों को भलीभांति ब्रीफ करने एवं प्रत्येक प्वॉइंट पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।
● संवेदनशील स्थानों एवं कार्यक्रम स्थल के आस-पास चेकिंग प्वॉइंट्स फिक्स करते हुए सघन चेकिंग, एंटी-सबोटाज चेक, वाहन सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों/सामानों की गहन जाँच सुनिश्चित करने के निर्देश।
● BDS टीमों को एक्टिव रखने तथा DFMD के माध्यम से वीआईपी कार्यक्रम स्थल पर प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग कराने के निर्देश।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रुप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, यातायात निरीक्षक भवाली, वाचक देवेंद्र राजपूत, स्टेनो, पीआरओ, एसआई एमटी भौतिक रुप से उपस्थित रहे।

वहीं, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, कालाढूंगी, चोरगलिया, लालकुआं, थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा अन्य थाना प्रभारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *