नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शुभाष उपाध्याय बने एडिशनल जज।

भिकियासैंण। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का एडिशनल जज (न्यायाधीश) नियुक्त किया गया है। इस सबंध में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा की है। उपाध्याय अल्मोड़ा जनपद के विकास खण्ड सल्ट अंतर्गत खुमाड़ गाँव के मूल निवासी हैं। सुभाष उपाध्याय के उत्तराखण्ड के हाईकोर्ट में एडिशनल न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति होने पर सल्ट विधानसभा वासियों सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *