राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ।
भिकियासैंण। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर 24 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा, जिसमें छात्रों, संकाय सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्का द्वारा किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य डॉ. रुपा यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और उन्होंने समाज सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को इस शिविर में सक्रिय रुप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. केतकी तारा ने भी छात्रों को सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। उन्होंने बताया कि समाज सेवा न केवल लोगों की भलाई के लिए आवश्यक है, बल्कि यह स्वयं के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती है। एनएसएस समिति की सदस्य डॉ. पूनम ने छात्रों के साथ एनएसएस की मूल भावना और उद्देश्यों को साझा किया। डॉ. रविंद्र कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को सेवा कार्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और नेतृत्व कौशल विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। सात दिवसीय शिविर में समाज सेवा, स्वच्छता अभियान आदि गतिविधिया संचालित की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. रुपा यादव, डॉ. पूनम, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. केतकी तारा कुम्मय्या, भूपेंद्र सिंह नेगी, सुनील कुमार, गिरीश कुमार, रोहित रावत, अरुण कुमार, जगदीश चन्द्र आदि स्टॉफ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








