डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर विधिवत रुप से शुरु हो गया है।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम द्वारा किया गया।

शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें प्राचार्या के साथ मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह बिष्ट (पैलाग फाउंडेशन, अल्मोड़ा) तथा विशिष्ट अतिथि तरन्नुम (पैलाग फाउंडेशन, अल्मोड़ा) एवं अन्य प्राध्यापकों ने सहभागिता की।

इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया गया। इसी क्रम में पूजा, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा मंगल गीत की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम ने कार्यक्रम की रुपरेखा का परिचय देते हुए प्रत्येक दिवस में होने वाली गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया और स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहने का निर्देश दिया।

बौद्धिक सत्र में शिविरार्थियों ने मौन पालन हेतु आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया, जिसमें स्वरोजगार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर एनएसएस इकाई के सदस्य डॉ. इंदिरा, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. इला बिष्ट, पूरन सिंह जलाल, श्याम सुन्दर, प्रदीप कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *