भरसोली के प्राचीन सिद्धेश्वर मन्दिर में रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा शबरी की राम भक्ति।
भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे के भरसोली में सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के सप्तम दिवस पर शबरी की राम भक्ति आकर्षक रही। मुख्य अतिथि माननीय विधायक महेश जीना व नव चेतना समिति जौरासी दिल्ली के द्वारा रामलीला का शुभारंभ किया गया।

सप्तम दिवस के मंचन में शबरी की राम भक्ति, हनुमान-सुग्रीव राम मित्रता, बाली वध, राम-लक्ष्मण का वर्षा कालीन दृश्य, विभीषण-हनुमान संवाद, सीता-हनुमान संवाद, रावण-हनुमान संवाद व लंका दहन जैसे मनमोहक मंचन किए गए। शबरी की भूमिका में पूजा गन्धर्व, राम तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, हनुमान हीरा सिंह बंगारी, सुग्रीव प्रशान्त तिवारी, बाली पूरन भिरकनी, सीता पूजा बंगारी, रावण गोपाल ढौंडियाल द्वारा भूमिका निभाई गई।

इस मौके पर महेन्द्र सिंह बंगारी पूर्व प्रधान भरसोली द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। रामलीला मंचन में सहयोग दीवान सिंह बंगारी, बचीराम डुंगरियाल, राजेन्द्र बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल, दीवान सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, पार्वती भिरकनी, दौलत सजवान, बच्चन सिंह सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























