त्रिमुखेश्वर महादेव धाम कैहड़गाँव मंदिर में 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा हुई शुरु।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील स्याल्दे मुख्यालय के समीप स्थित श्री त्रिमुखेश्वर महादेव धाम कैहड़गांव मंदिर समिति द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गणेश पंचाग पूजन, ग्रह पूजन, शिव पूजन के साथ विधि-विधान से हो गया है।
इस मौके पर क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में पहुंचकर गाजे-बाजे के साथ स्याल्दे बाजार में भव्य कलश यात्रा निकाली। सभी लोग विनोद नदी से कलश में जल लेकर मंदिर पहुंचे। इस मौके पर व्यास बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने शिव महापुराण की श्रवण विधि का बखान किया। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चन्दन सिंह मनराल, कोषाध्यक्ष मथुरा दत्त पपनोई, सतोष पाल मनराल, महन्त बल्वन्त गिरी महराज, चन्द्रा दत्त पपनोई, कैलाश पपनोई, वासवानन्द पपनोई, राजे सिंह स्यौतरी, हृदेश महरा, अरुण पपनोई, उर्वा दत्त पपनोई, हशां दत्त पपनोई, रघुवर सिंह मनराल, राजे सिंह मनराल, मोहन सिंह मनराल, उमेश तिवाड़ी, गोविन्द सिंह रावत आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








