दो दिवसीय हल्द्वानी किताब कौतिक में शिवालिक बाल विज्ञान क्लब रहा आकर्षण का केंद्र।
हल्द्वानी। शिवालिक बाल विज्ञान क्लब ने हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले विज्ञान कार्यशाला आयोजित की, जिसमें विद्यालय पाठ्यक्रम संबंधित एनसीईआरटी आधारीत 30 से अधिक प्रयोगों को विशेषज्ञों और क्लब के जूनियर वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। संस्था अध्यक्ष सुमित पांडे ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान की ओर प्रोत्साहित करना तथा प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक शिक्षा में छात्रों की रुचि बढ़ाकर वैज्ञानिक युग के नवभारत ने निर्माण को सशक्त बनाना है।
संस्था कई छात्रों तक पहुंची तथा 2500 से अधिक छात्र संस्था के कार्यक्रम द्वारा लाभान्वित एवं शिक्षित हुए। संस्था द्वारा छात्र – छात्राओं के लिए शिक्षा संबंधी खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें माइंड गेम्स, कंस्ट्रेशन गेम्स, क्वीज गेम्स आदि शामिल रहे तथा इस आयोजन में खाद्य अपशिष्टों के लिए परीक्षण भी किया गया जिसमें खाद्य पदार्थों में हुई मिलावट को घर में आसानी से जांचा जा सकता है।
क्लब के सचिव विनय जोशी ने बताया कि छात्रों में विज्ञान शिक्षा के प्रति रुचि कैसे विकसित की जा सकती है। इस आयोजन में क्लब के सदस्यों, अध्यक्ष सुमित पाण्डेय, सचिव विनय जोशी, संयुक्त सचिव हर्षित समंत, समन्वयक सरवजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सुमित पाण्डेय, हर्षिता देवरारी, कुंती शाहनी, धीरज गड़कोटी, आशीष गौतम, अभय विक्रम, गौरव पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम निर्मल न्योलीया तथा सत्यम चौरसिया जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



