नगर पंचायत भिकियासैंण में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

भिकियासैंण। व्यापारी जन कल्याण समिति भिकियासैंण के तत्वाधान में नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पूरे बाजार मे श्रीकृष्ण भगवान की अलग – अलग झांकियां संकीर्तन के साथ निकाली गई।

तत्पश्चात रमेश बाबू गोस्वामी की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां निकाली गई। व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट सहित सभी पदाधिकारियों ने जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, गोपाल सिंह, संजय अग्रवाल, बालम नाथ, भोपाल बंगारी, देव गिरी, शंकर फुलारा, दरबान सिंह, गोपाल सिंह, निर्मला शर्मा, पान सिंह जीना, मन्नू बिष्ट, नितिन, संन्जू बंगारी, पुष्कर बंगारी, हरीश बिष्ट, दिनेश उप्रेती आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *