सातवें दिन यज्ञ, हवन, गौदान व भण्डारे के साथ संपन्न हुई देवालय भरसोली में चल रही श्री विष्णु पुराण कथा।

भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली में श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर देवालय में चल रही श्री विष्णु पुराण कथा आज शुक्रवार को यज्ञ, हवन, गौदान व विशाल भण्डारे के साथ विधि-विधान से संपन्न हो गई है। कथा व्यास श्री नन्दाबल्लभ पन्त द्वारा पुराण का सार बताते हुए भगवान विष्णु के विभिन्न रुपों का सुन्दर वर्णन कर कथा को चार चाँद लगा दिए।

कथा के मुख्य यजमान प्रताप सिंह मनराल उनकी धर्मपत्नी हेमा देवी कुमालेश्वर द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना ईश्वर से की। कथा श्रवण के साथ सावन माह की आगमन पर श्रद्धालुओं का ताता मन्दिर में पूजा-अर्चना हेतु पूरे दिन लगा रहा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी क्षेत्रवासियों व गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। कथा व्यवस्था हेतु बचे सिंह बंगारी, बालम सिंह बंगारी, पान सिंह देशवाल, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चन्द्र भिरकनी, नवीन बंगारी, कैलाश चन्द्र ढौंडियाल, प्रताप सिंह डंगवाल, खुशाल सिंह बंगारी व कुन्दन सिंह पालीवाल, चन्द्रकिशोर भिरकनी आदि जुटे है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *