13 जुलाई से 19 जुलाई तक प्राचीन देवालय भरसोली में होगी श्री विष्णु पुराण कथा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु पवित्र पावन श्रवण मास के आगमन पर श्री सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर देवालय भरसोली में विष्णु पुराण कथा के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के व्यवस्था हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मन्दिर समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने बताया कि 13 जुलाई से 19 जुलाई तक विष्णु कथा के साथ सामूहिक यज्ञोपवित्र संस्कार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी ग्राम वासियों को क्षेत्र वासियों से सहयोग हेतु आह्वान किया है। बैठक में ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, राजेन्द्र सिंह, बचे सिंह, कुन्दन सिंह, शंकर दत्त, गणेश चन्द्र, नंदावल्लभ, कैलाश चन्द्र ढौंडियाल, हीरा सिंह आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *