तल्ली चम्याड़ी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे क्षेत्र के देघाट स्थित तल्ली चम्याड़ी में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ हो गया है। धार्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को श्रद्धा और उत्साह के साथ सफल बनाया।
यह श्रीमद् भागवत पुराण कथा 28 मार्च तक आयोजित की जा रही है। आयोजन का दायित्व सुरेश गिरी व भुवन गिरी पुत्र भोला गिरी द्वारा संभाला गया है। यह आयोजन उनकी माता स्वर्गीय हीरा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भावनात्मक और धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. गीता राम त्रिपाठी द्वारा निभाया जा रहा है, जिनकी मधुर वाणी और ज्ञानवर्धक प्रवचनों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मुख्य यजमान के रुप में सुरेश गिरी एवं भुवन गिरी उपस्थित हैं।
कथा में शामिल होने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे आयोजन स्थल पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










