राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन आयोजित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। शिविर के छठे दिन का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. साबिर हुसैन की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम द्वारा किया गया।
शारीरिक सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकालकर बासोट मार्ग एवं तल्ला कढ़ौली के स्थानीय निवासियों को सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. मेघा, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण तथा दीपा मावड़ी, नर्सिंग अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य तथा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्वयंसेवियों के किशोरावस्था से संबंधित प्रश्नों का समाधान भी किया।
इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










