डीएनसी भतरौंजखान की छात्रा सिया का जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए हुआ चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देवकीनंदन पाण्डेय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भतरौंजखान की छात्रा सिया डौर्बी का जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के लिए चयन हो गया है। इससे पहले उनका बड़ा भाई भी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया से पास आउट हो चुका है। सिया की माता श्रीमती गीता डौर्बी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली में अध्यापिका व पिता संजय कुमार डौर्बी अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज चौनलिया में सहायक अध्यापक गणित के पद पर कार्यरत हैं। सिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *