SSP नैनीताल के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई, हल्द्वानी व मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त सफलता।

हल्द्वानी से 58 पाउच व मुक्तेश्वर से 92 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार।

हल्द्वानी/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गौला गेट चौकी क्षेत्र राजपुरा से एक व्यक्ति को 58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 35/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सुशील कुमार पुत्र स्व. भागीरथ, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 12, राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल

बरामदगी में:
58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब

पुलिस टीम में:
● उ.नि. कृष्णा गिरी
● कानि. विजय भारद्वाज शामिल रहे।

मुक्तेश्वर पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी के नेतृत्व में मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 92 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना मुक्तेश्वर में एफआईआर संख्या 03/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:
बिट्टू मौर्य पुत्र रामचंद्र, उम्र 29 वर्ष, निवासी किशनपुर सुकूनिया, मोटाहल्दू, जनपद नैनीताल

बरामदगी में:
92 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब

पुलिस टीम में:
● उ.नि. हरि राम
● का. अशोक कुमार
● का. सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *