राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल की छात्रा सोनल ने मारी बाजी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के ब्लॉक स्तरीय इंग्लिश स्पैल जीनियस तथा मैथ्स विजॉर्ड प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सोनल रावत ने इंग्लिश स्पैल जीनियस में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित रावत ने मैथ्स विजॉर्ड प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह चौहान ने हर्ष व्यक्त कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय परिवार के सदस्यों सुनील, कुमुद, सीमा, रुपा, दीक्षा, कमला, चंद्रा देवी को दिया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि विद्यालय इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने भी अच्छे प्रदर्शन पर बच्चों को बधाई दी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *