अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रा.आ.प्रा.वि. बासोट के बच्चों ने कुमाउनी में रखी अपनी बात।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर रा.आ.प्रा.वि. बासोट के बच्चों ने अपनी मातृभाषा कुमाउनी में अपनी बात रखी।

अपनी मातृभाषा को संरक्षण प्रदान करने एवं इसकी उपयोगिता पर कु. तनु, भगीरथ प्रकाश तथा प्रिन्स नेगी ने अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी एवं शिक्षक कृपाल सिंह शीला, ताजदार अंसारी तथा ज्योति गोस्वामी द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की उपयोगिता को समझा तथा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *