स्याल्दे बाजार में पौराणिक शिव मंदिर सिद्देश्वर महादेव मंदिर का कार्य पूर्ण होने पर होंगे विशेष कार्यक्रम।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड के स्याल्दे बाजार मे पौराणिक शिव मंदिर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का र्जीर्णोद्वार कार्य पूर्ण हो गया है। 22 जनवरी को प्रातः 9 बजे से भव्य कलश यात्रा त्रिमुखेश्वर मंदिर से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की ओर जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात पूजा कार्यकम के बाद सांय काल आरती, भजन सर्कीतन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अन्य कार्यक्रम 23 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा हवन भंडारा (देवप्रसादी ) का भोग कार्यक्रम होगा। इस पौराणिक शिव मंदिर के निमार्ण हेतु व्यापार मंडल स्याल्दे व क्षैत्रीय जन गठित जैय माँ दुर्गा कमेटी द्वारा श्री रामलीला मंचन व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान व मा. विधायक सल्ट महेश जीना के विशेष आर्थिक सहयोग से मंदिर का कार्य पूर्ण किया गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि इस कार्यकम में मुख्य आचार्य द्वारिका प्रसाद तिवाड़ी, यजमान रमेश चन्द्र उप्रेती ग्राम पैठाना निवासी है, जिन्होंने मंदिर परिसर के लिए भूमि दान दी गई।

इस कार्यक्रम में आनन्द सिंह नेगी, दिगम्वर धौलाखण्डी, लीलाधर सनवाल, खेमकरन नेगी, बलवन्त सिंह बिष्ट आदि मुख्य यजमान होगें। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन जोशी ने बताया कि उक्त तिथि को सभी क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *