सड़क पर भवन सामग्री फैलाकर ट्रैफिक और जनमानस के आवागमन में बाधा डालना पड़ गया भारी।

अल्मोड़ा। सड़क पर भवन सामग्री फैलाए जाने पर ठेकेदार पर कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा ट्रैफिक/जनमानस के सुगम आवागमन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है, जिस क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को सड़क किनारे अतिक्रमण/रेता, बजरी, ईट आदि रखकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में आज गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण/रेता बजरी रखकर जनमानस के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान धारानौला क्षेत्र में सड़क भवन निर्माण सामग्री ईट डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और सामग्री को सड़क से शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *