एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना सल्ट का किया वार्षिक निरीक्षण, जवानों को शस्त्राभ्यास कर परखी जानकारी।

जवानों को शस्त्राभ्यास में निपुण होना चाहिए – एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा ने बुधवार को थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात व भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गई।

थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गई। कार्यालय स्टॉफ के अभिलेखों को निरीक्षण किया गया, अभिलेख व्यवस्थित व अध्यावधिक पाए गए, जिसके लिए का.निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को पुरस्कृत किए जाने हेतु बताया गया। इस दौरान ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फॉर्मों, सीसीटीएनएस कार्यों व विभिन्न पोर्टल आदि को चैक किया गया, जिसमें सभी कार्य अपडेट पाए गए, जिसके लिए हेड का.नि. विनोद कुमार के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।

इसके साथ ही लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। साथ ही लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण में अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख-रखाव सही पाया गया, जिसके लिए हेड मोहर्रिर गणेश सिंह के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने हेतु बताया गया। जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई और सभी जवानों को शस्त्रों की जानकारी रखने व निरन्तर अभ्यास करने हेतु बताया गया। थाने में आने वाले आगंतुको, शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया। नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियानों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दश दिए गए। अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन लेकर उनको ग्रामीण क्षेत्रों की सूचनाओं से ससमय थाने को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान दान सिंह मेहता वाचक, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना सुनीता बोरा व थाने के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *