एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा, परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आज दिनाँक 11 मई 2025 को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही में –
1- नोडल अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र में लगे पुलिस बल को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
2- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चैकिंग फ्रिस्किंग की गई।
3- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए थे।
4- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए, उसके लिए गहनता से चैकिंग की गई।
5- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी गई।
6- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *