एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की क्राईम मीटिंग, अपराधों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं/शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश।

अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन के दृष्टिगत ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। साईबर/एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम साईबर अपराधियों पर नकेल कसेगी। थाना सल्ट के हेड कानि. 139 ना.पु. संजू कुमार पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ बनाए गए है। माह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज शुक्रवार को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में सर्वप्रथम जनपद के पुलिस अधिकारी/जवानों को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त व दुरुस्त रखने तथा पुलिस बल में एकरुपता व अनुशासन के लिए परेड करायी गयी, जिसमें दौड़, ड्रिल अभ्यास व शस्त्र अभ्यास आदि कराया गया, तत्पश्चात् सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

कर्मचारी सम्मेलन में –
कर्मचारी सम्मेलन में सर्वप्रथम एसएसपी महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि./कर्म. गणों का सम्मेलन लेकर बतायी गयी समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

जनता के साथ करें शालीन व्यवहार –
जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।

क्राइम मीटिंग –
जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। मा. न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किये जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। लम्बित आनलाईन/ऑफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली, नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान में जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, होटल/ढाबा, होमस्टे, स्पा सेंटर आदि की औचक चैकिंग, अपराधों की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही/जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में गंभीरता से शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गये। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल/कॉलेजों के खुलने व बंद होने के समय पुलिस गश्त भेजें।

नवीन कानूनों के सम्बन्ध में –
उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को नवीन कानूनों की जानकारी आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर पोस्टर/पम्पलेट/बैनर इत्यादि माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिये गये।

नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस –
नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

सत्यापन –
बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ट्रैफिक –
पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक यातायात, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व उप निरीक्षक यातायात को जनपद क्षेत्र में विशेषकर अल्मोड़ा/रानीखेत नगर, चितई, जागेश्वर आदि पर्यटक स्थलों में काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन रहता है, उस दौरान पर्यटकों व आम-जनमानस को जाम आदि समस्याओं का सामना न करना पड़े, सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुगम यातायात लिए आवश्यक कार्यवाही करने व नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के भी निर्दश दिये गये।

साईबर –
साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें, ग्रामीण व नगर क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करें तथा साईबर अपराध की रोकथाम के लिए टीमों का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिय गये हैं।

गस्त/पिकेट –
चोरी, लूटपाट, आपराधिक, अराजक तत्वों आदि सम्बन्धित अपराधों के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखने हेतु संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गस्त एवं पिकेट लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गये।

पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा किया गया पुरस्कृत –
मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य करने वाले थाना सल्ट में नियुक्त हेड कानि. 139 ना.पु. संजू कुमार को पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा ने विगत माह मार्च में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं लोकसभा निवार्चन 2024 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ सहित 27 अधिकारी/कर्मचारी गणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण –
1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा
2- उ.नि. श्री रमेश सिंह नेगी प्रभारी चौकी एनटीडी कोतवाली अल्मोड़ा
3- उपनिरीक्षक गंगा राम गोला, प्रभारी चौकी भिकियासैंण थाना भतरौंजखान
4- उ.नि. संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा
5- लीडिंग फायरमैन नरेश जोशी फायर स्टेशन रानीखेत
6- हेड कानि. गणेश देवली स्थानीय अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा
7- हेड कानि. 154 ना.पु. विरेन्द्र राय, डायल 112 मोबाईल थाना सोमेश्वर
8- हेड कानि. 139 ना.पु. मनोज रावत थाना सल्ट
9- हेड कानि. 164 ना.पु. सुरेन्द्र सिंह नेगी थाना-धौलछीना
10- कॉन्सटेबल 198 ना.पु. श्री पवन कुमार कोतवाली अल्मोड़ा
11- कॉन्सटेबल 124 ना.पु. श्री नीरज पाल थाना भतरौंजखान
12- कॉन्सटेबल 169 ना.पु. श्री संदीप मलिक थाना भतरौंजखान
13- कॉन्सटेबल 231 ना.पु. बिशन सिंह थाना लमगड़ा
14- कॉन्सटेबल 13 स.पु. ललित बिष्ट यातायात सैल
15- कॉन्सटेबल 65 स.पु. रविशंकर राणा यातायात सैल
16- कॉन्सटेबल 62 ना.पु. आदेश कुमार पुलिस लाईन अल्मोड़ा
17- कॉन्सटेबल 13 ना.पु. कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत
18- कॉन्सटेबल 121 ना.पु. कुन्दन सिंह थाना दन्या
19- कॉन्सटेबल 197 ना.पु. केवल राम थाना चौखुटिया
20- कानि. 27 स.पु. विरेन्द्र सिंह पुलिस लाईन अल्मोड़ा
21- कानि. 45 स.पु. देवेन्द्र गिरी पुलिस लाईन अल्मोड़ा
22- कॉन्सटेबल 51 स.पु. विनोद कुमार पुलिस लाईन अल्मोड़ा
23- कॉन्सटेबल 73 स.पु. योगेश जोशी पुलिस लाईन अल्मोड़ा
24- कॉन्सटेबल 271 ना.पु. विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी/एनटीएफ कार्यालय अल्मोड़ा
25- कॉन्सटेबल 291 ना.पु. मौ. यामिन, एसओजी/एनटीएफ कार्यालय अल्मोड़ा
26- महिला कॉन्सटेबल 486 ना.पु. संगीता गोस्वामी थाना द्वाराहाट है।

इस मौके पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक एलआईयू श्री कमल पाठक, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह मेहता, दलनायक पीएसी, दलनायक एसडीआरएफ सहित जनपद के सभी थाना/एसओजी/एएनटीएफ एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *