एसएसपी अल्मोड़ा ने 8 दरोगाओं का किया स्थानांतरण, थाना सल्ट व भतरौंजखान में भी नए थानाध्यक्ष हुए तैनात।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने जिले के 8 दरोगाओं का स्थानांतरण दूसरे थानों में किया है। जारी सूची के अनुसार एसआई जसविंदर सिंह को चौखुटिया थाने से स्थानांतरित कर दन्या का थानाध्यक्ष बनाया गया है। दन्या थानाध्यक्ष विजय नेगी को धौलछीना थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक धौलछीना थाने के एसओ रहे सुशील कुमार को भतरौंजखान थाना प्रभारी बनाया गया है। भतरौंजखान के ललित मोहन जोशी को सल्ट थाने का एसओ बनाया है। सल्ट के अजेंद्र प्रसाद को अल्मोड़ा कोतवाली में एसएसआई की जिम्मेदारी दी है। अब तक कोतवाली में एसएसआई रहे सतीश चंद्र कापड़ी को चौखुटिया थाने का प्रभार मिला है। एसआई प्रमोद पाठक को एसएसपी के पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं एसआई सोनू बाफिला को महिला थाने से सोमेश्वर थाना अटैच किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सभी स्थानांतरण नियमों के तहत किए गए हैं। दरोगाओं को तत्काल नई तैनाती लेने के आदेश जारी किए गए हैं।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण












